दिनांक : 27-Jul-2024 11:31 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

02/08/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान में समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमारे तिरंगे के साथ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस तिरंगे की आन बान और शान के लिए अनेक लोगों ने राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान बलिदान दिया है। श्री भगत आज यहां अपने निवास कार्यालय में विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रचार-प्रसार करने और लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आज़ादी, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर झंडा अभियान’ के स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित तिरंगे का प्रयोग किया जाए जिससे उन्हें रोजगार मिले साथ ही वे राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें।  उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के दौरान हस्तशिल्प कला से जुड़ी बहनों द्वारा निर्मित खादी के राष्ट्रीय ध्वज खरीदने की अपील की।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।