
राजधानी रायपुर में करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाने और चांद देखने के लिए छलनी की व्यवस्था की। इस मौके पर वार्ड की कई महिलाएं मौजूद थीं।
पार्षद बंटी होरा ने बताया कि महिलाओं को करवा चौथ मनाने के लिए सामान का वितरण किया गया। यह आयोजन वार्ड के ही शिव मंदिर गार्डन में शाम 5 बजे से रखा गया था। इस आयोजन का उद्देश्य त्योहार में शामिल होकर खुशियां बढ़ाना और एकजुटता का संदेश देना था। वहीं पार्षद द्वारा की गई मेहंदी लगवाने की व्यवस्था के लिए वार्ड की महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया है।
करवा चौथ का पर्व
करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। सुहागिनों का ये पर्व द्वापर युग से चला आ रहा है। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से ये व्रत करती हैं। आयुर्वेद के नजरिए से शरद ऋतु में आने वाले इस व्रत को करने से महिलाओं की सेहत भी अच्छी रहती है। सूर्योदय के साथ ही ये व्रत शुरू हो जाता है, जो शाम को चांद की पूजा के बाद खत्म होता है। इस बार करवा चौथ पर शुक्र अस्त रहेगा।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh2023.06.07रायपुर : छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग
Chhattisgarh2023.06.06मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, की गई घोषणाएं
Chhattisgarh2023.06.06कोंडागांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 515 युवाओ को बांटे नियुक्ति पत्र
Chhattisgarh2023.06.06पहुंचविहीन ग्रामों के लिए ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ