![ready-to-eat-you-cm-prog-2024](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2024/01/ready-to-eat-you-cm-prog-2024.jpeg?fit=640%2C427&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।
दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।
तीनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें शासन की योजनाओं से नया जीवन मिला है और इसके लिए वो रेडी टू ईट का बना केक लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह ने इन बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री ने खुद केक काटते हुए अपने हाथों से बच्चों को खिलाया।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात