दिनांक : 28-Apr-2024 04:27 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

25/08/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने आजीवन दीन-दुखियों की अथक सेवा की। वह अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और पूरी दुनिया को मानवता और शांति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ र्गइं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री बघेल ने कहा कि मदर टेरेसा के जीवन मूल्य हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।