![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/raju-shrivasta-tweet-2022.jpg?fit=688%2C471&ssl=1)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में बालोद जिले के दौरे पर हैं, जहां राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात