दिनांक : 16-Apr-2024 07:41 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

BJYM का हल्ला बोल प्रदर्शन ख़त्म, भाजपा के कई बड़े नेता गिरफ्तार, सेंट्रल जेल ले जाये गए

24/08/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए थे। यहां से इनकी गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की बाउंड्री तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग नहीं किया। कहीं वॉटर कैनन भी नहीं चलाई गई। कई स्थानों पर तो जवान बिना लाठियों के तैनात थे और हाथों से ही प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सहित कई नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं को शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। कई बसों में नेताओं-कार्यकर्ताओं को भरकर सेंट्रल जेल कैंपस भेजा गया। यहां पहले से ही हिरासत में लिए गए अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित कुछ नेताओं को रखा गया था। इन सभी को जेल परिसर के ओपन एरिया में रखा गया था। इनके नाम-पते नोट किए गए।

नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से BJYM अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वेकैंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा। सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ ही मंच पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सांसद तेजस्वी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।

रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। यहां सभा के बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने फिर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या भी पार्टी अध्यक्ष अरुण साव के साथ ट्रक से निकले।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।