दिनांक : 24-Apr-2024 09:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री 2 फरवरी को रायगढ़ और तुरंगा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

01/02/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raigarh    

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को पूर्वान्ह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा(पुसौर) में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात पुसौर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.05 बजे डिग्री कॉलेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.35 बजे पुलिस ग्राउण्उ हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।