रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा का नया चेहरे होंगे। पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम की मुहर लगा दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम का ऐलान किया है। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी नियुक्ति अगले विधानसभा चुनावों तक के लिए की गई है।
