दिनांक : 25-Apr-2024 11:13 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

6 माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में मिलेंगे 10 बोनस अंक

08/12/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Career    

कोरोना काल में नियुक्त किए गए अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायी नियुक्ति में बोनस अंक मिलेगा। शर्त यह है कि लगातार छह महीने सेवा दी हो। अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की में भर्ती के दौरान 10 बोनस अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसका फायदा करीब 5 हजार अस्थाई कर्मचारियों को होगा।

सेवा वृद्धि के लिए आंदोलन भी चला
अस्थाई कर्मियों को सेवा से निकाले जाने का कई स्तर पर विरोध हुआ। क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ की अगुवाई में राजधानी में भी कई दिनों तक प्रदर्शन हुए। ये लोग सेवा वृद्धि की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान इनकी मांगों पर विचार के लिए एक समिति बनाने पर सहमति बनी थी।

समिति ने कहा, सेवा वृद्धि संभव नहीं
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में बनी समिति में अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल किए गए थे। 26 अक्टूबर को इस समिति ने अपनी सिफारिश सौंपी। इसमें साफ शब्दों में कहा गया था कि निकाले गए स्थायी कर्मियों को सेवा वृद्धि देना संभव नहीं है। समिति की सिफारिश थी कि आपदा के समय जान जोखिम में डालकर दी गई उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए आने वाली भर्तियों में लाभ दिया जा सकता है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।