दिनांक : 28-Mar-2024 09:41 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Tribal Area News and Welfare

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: ’दूसरे दिन का आगाज,  उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ’

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: ’दूसरे दिन का आगाज, उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ’

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज दूसरे दिन सुबह 9 बजें से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस श्रेणी के प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तराखंड के झींझीहन्ना लोक नृत्य के साथ हुआ। यह पारंपरिक नृत्य थारू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है। नई फसल आ जाने के उपलक्ष्य में क्वांर-भादो के महीने में गांव के प्रत्येक घर-घर जाकर महिलाओं द्वारा यह नृत्य किया जाता है। झींझी नृत्य में घडे सिर पर रख कर प्रत्येक घर से आटे व चावल का दान लेते हुए और सभी घरों में झींझी खेलने के बाद उस आटे व चावल को इकट्ठा कर झींझी को एक दैवीय रूप मानकर उसे सभी महिलायें विसर्जन करने के लिए नदी में जाती है और उसे विसर्जन कर उस आटे व चावल का पकवान बना कर सभी लोग खाते हैं। उसी तरह हन्ना नृत्य भी थारू समाज के पुरुषों द्वारा किया जाता है जिसमें पुरुष ...
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति से 30 अक्टूबर को बिखरेंगे बहुरंगी छटा

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति से 30 अक्टूबर को बिखरेंगे बहुरंगी छटा

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के तृतीय दिवस 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं पर आकर्षक तथा मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति से बहुरंगी छटा बिखरंेगे। इस अवसर पर माली, उजबेकिस्तान ,स्वाजीलैण्ड, श्रीलंका तथा युगंाडा सहित देश के विभिन्न राज्यों द्वारा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। माली, उजबेकिस्तान, स्वाजीलैण्ड, श्रीलंका तथा युगंाडा सहित देश के विभिन्न राज्यों के नृत्यों की होगी आकर्षक प्रस्तुति राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 30 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक कलाकारों द्वारा पूर्वाभ्यास के लिए समय निर्धारित है। इसके पश्चात् सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निकोबारी नृत्य -अण्डमान-निकोबार,स्वांग-राजस्थान,वासवा-गुजरात,छाऊ-झारखण्ड,संथाली-पश्चिम बंगाल, खरिंग खरग फेचक-मणिपुर, घा हा...
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने ठोड़का और तुरही के साथ की जुगलबंदी

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने ठोड़का और तुरही के साथ की जुगलबंदी

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान दो आदवासी बाहुल्य राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने भी पारंपरिक वाद्य ठोड़का और तुरही बजाकर जुगलबंदी की। झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जब ठोड़का बजाना शुरू किया तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तुरही बजाकर उनका साथ दिया। यह दिलचस्प नजारा जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर नजर आया। इस स्टॉल में जनजातीय समुदायों में प्रचलित पारंपरिक वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-राज्योत्सव 2021 के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ आयोजन स्थल में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया। मुख्यम...
रायपुर : आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए श्री भूपेश बघेल और श्री हेमन्त सोरेन

रायपुर : आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए श्री भूपेश बघेल और श्री हेमन्त सोरेन

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
साइंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य मंच की दर्शक दीर्घा में बैठ कर नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति का अवलोकन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति से दोनों मुख्यमंत्री सहित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान नाइजीरिया, फिलिस्तीन, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नर्तक दलों ने प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति के दल ने गौर सिंग नृत्य पर प्रस्तुत किया। दोनों मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों की कला की सराहना की। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विभिन्न नर्तक दलों की प्रस्तुतियां देख रहे थे, तब फिलिस्तीन के काउंसलर डॉ. अबू जजेरा और नर्तक दल के कलाकारों ने अपने देश के पाराम्परिक गमछे से उनका अभिनन्दन किया और इस आयोजन में उनके देश के दल...
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की  शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन 28 अक्टूबर को साईंस कॉलेज मैदान में भव्य समारोह में करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन 28 अक्टूबर को साईंस कॉलेज मैदान में भव्य समारोह में करेंगे उद्घाटन

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का उद्घाटन 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा ले रहे विदेशों तथा छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा तथा अतिथियों के उद्बोधन होंगे। उद्घाटन समारोह में दोपहर 12.30 से 2 बजे तक नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ के गौर सिंग नर्तक दल, होजागिरी-त्रिपुरा के दल द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक अतिथियों द्वारा इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा अवलोकन किया जाएगा। नाइजीरिया, फि...
रायपुर : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज दोपहर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयार हो रहे मुख्य मंच और शासकीय विभागों के स्टालों सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ विभागीय स्टालों में बिजली-पानी, साज-सज्जा सहित आगंतुकों के आने-जाने के व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाये। इसके अलावा एक नवम्बर को 21वां राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जाना है। इस दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री भगत ने पार्किंग  व्यवस्था, चिकित्सा सुव...
विदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढ़िया जगह

विदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढ़िया जगह

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर पहुंचे श्रीलंका, फिलीस्तीन और नाइजीरिया के प्रतिभागी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलीस्तीन से आए दल ने कहा कि वे इस भव्य और खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। वे यहां अपने देश का परंपरागत ‘दपका’ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं नाइजीरिया से आए दल ने कहा कि वे भारत और छत्तीसगढ़ में हुए अपने स्वागत से अभिभूत हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने को लेकर वे सभी काफी उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए बहुत अच्छी जगह है। श्रीलंका से आए नर्तकों के दल ने इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे यहां अपने नृत्य प्रदर्शन को लेकर काफी उत्सुक हैं और वे बेताबी से इसका इंतजार कर रहे हैं।...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को भव्य समारोह में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 7 देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं। इन नर्तक दलों में लगभग 1000 कलाकार शामिल होंगे, जिनमें 63 विदेशी कलाकार होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों, विदेशों तथा देश के अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से आने वाले आदिवास...