दिनांक : 20-Apr-2024 03:47 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: winter

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर: जानिए कहां कितना लुढ़का पारा

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर: जानिए कहां कितना लुढ़का पारा

Chhattisgarh, Raipur
उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, कोरिया सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नवंबर के महीने से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पेंड्रा से सटे मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पारा 10 डिग्री तक जा पहुंचा है। इसका असर भी जिले के मौसम पर पड़ रहा है। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक है। शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर में भी हल्के बादल छाए रहे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हवा की रफ्तार 7 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंडी और शुष्क हवा के आने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। शीतलहर के बने हालात उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आने वा...