दिनांक : 20-Apr-2024 04:15 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: water pollution

रायपुर तथा दुर्ग के उद्योगों का दूषित जल खारून नदी में प्रवाहित नहीं

रायपुर तथा दुर्ग के उद्योगों का दूषित जल खारून नदी में प्रवाहित नहीं

Chhattisgarh
खारुन नदी में दुर्ग तथा रायपुर के किसी भी उद्योग से दूषित जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में प्रकाशित खबरों के संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर नगरपालिक निगम बिरगांव तथा पर्यावरण मंडल के संयुक्त जांच दल द्वारा गोंदवारा, सोनडोंगरी, बिरगांव औद्योगिक क्षेत्र उरला, सरोरा, उरकुरा, रावाभाटा तथा भनपुरी के आसपास के उद्योगों और दुर्ग के उद्योगों का निरीक्षण किया गया है, जिसमे यह पाया गया कि किसी भी उद्योग से दूषित जल खारून नदी में प्रवाहित नही हो रहा है। खारुन नदी का कुछ भाग घरेलू दूषित जल से प्रभावित है। इसमें सुधार हेतु नगर निगमों द्वारा 01 जुलाई  2021 के पूर्व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जानी है, ये प्लांट नगरीय निकायों के अधीन निर्माणाधीन हैं। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जल प्...