दिनांक : 26-Apr-2024 04:43 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: virtual meetchhattisgarh

विकास में कोई भी पीछे न छूटे : श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य संचालन समिति की प्रथम बैठक

विकास में कोई भी पीछे न छूटे : श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य संचालन समिति की प्रथम बैठक

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार का विकास एजेण्डा और राज्य सरकार की योजनाएं संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा अपनाए गए सतत विकास लक्ष्य से जुड़ी हुई हैं। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि विकास में कोई भी पीछे न छूटे। राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में सतत विकास लक्ष्य की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) संचालन समिति की प्रथम बैठक कोे सम्बोधित कर रहे थे। संयुक्त राष्ट्रसंघ महासभा द्वारा अपनाए गए सतत विकास लक्ष्यों में गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता को कम करना और सभी के लिए शांति और न्याय सुनिश्चित करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मध्यान्ह भोजन, मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी ढेरों दुआएं : गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी ढेरों दुआएं : गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज

Chhattisgarh
मुंगेली जिले के बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की, किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर खूब प्रशंसा की। किसान श्री पटेल ने कर्ज से मुक्ति और अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तां को सुनाते -सुनाते भाव विभोर हो उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को किसानों को कर्जे से मुक्ति और फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ढेरों दुआएं दी। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने और 'गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही राज-काज चलात राहव' का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले में विकास एवं निर्माण कार्याें के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम करने के बाद जब किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे,तब बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने कहा कि उनका जीवन कर्जे में डूबा था। छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि ऋणमा...