दिनांक : 21-Apr-2024 06:36 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: vidhansabhachhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान : अपनी ही सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से किया वॉकआउट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान : अपनी ही सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से किया वॉकआउट

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे। घटना पर टी एस सिंहदेव ने पुलिस से कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। सिंहदेव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।...