दिनांक : 26-Apr-2024 05:23 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: ts singhdeochhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पर्वतारोही नैना धाकड़ का हौसला बढ़ाया : वीडियो कॉन्फ्रेंस से की चर्चा, बधाई और शुभकामना दी

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पर्वतारोही नैना धाकड़ का हौसला बढ़ाया : वीडियो कॉन्फ्रेंस से की चर्चा, बधाई और शुभकामना दी

Chhattisgarh
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बस्तर की पर्वतारोही सुश्री नैना धाकड़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने सुश्री धाकड़ को माउंट एवरेस्ट फतह करने की बधाई दी और हौसला अफजाई की। श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों से भी बात कर बेटी की इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुश्री धाकड़ की मेहनत, लगन और समर्पण की तारीफ की। श्री सिंहदेव ने कहा कि अथक परिश्रम और साहस से हासिल नैना की यह उपलब्धि राज्य और देश को गौरवान्वित करने के साथ ही इंसानी जज्बे की भी मिसाल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के अपने अनुभव साझा करते हुए सुश्री नैना धाकड़ ने बताया कि करीब 450 पर्वतारोहियों के साथ चढ़ाई के दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मुश्किल हालातों मे...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ : छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को निःशुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ : छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को निःशुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को अब न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) निःशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया (कान का इन्फेक्शन) जैसी कई बीमारियों से बचाएगी। शिशुओं को छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की आयु में इसकी तीन खुराकें दी जाएंगी। तीन डोज में लगने वाला यह टीका बाजार में काफी महंगे दामों में मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विभाग के मैदानी अमले को संबोधित करते हुए कहा कि न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल करने से...