दिनांक : 25-Apr-2024 10:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: train accidentchhattisgarh

महासमुंद : मुख्यमंत्री ने ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया

महासमुंद : मुख्यमंत्री ने ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जांच के दिए निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है। परिवार के मुखिया श्री केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्व...