दिनांक : 29-Mar-2024 05:07 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: teachers day

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए 56 शिक्षकों का चयन स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए 56 शिक्षकों का चयन स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Career, Chhattisgarh
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 में चयनित 56 शिक्षकों के नामों की घोषणा की। इन शिक्षकों में सुश्री नंदिनी प्रभा बाजपेई प्रधान अध्यापक जिला कांकेर, श्री राप्रसाद नेताम व्याख्याता कांकेर, श्री मनोज कुमार बागड़े प्राचार्य नारायणपुर, श्रीमती रंजीता नाग सहायक शिक्षक एल.बी. नारायणपुर, श्रीमती पूर्णिमा सरोज व्याख्याता जगदलपुर, श्रीमती माधुरी कुशवाहा व्याख्याता जगदलपुर, श्रीमती टी. विजय लक्ष्मी व्याख्याता दंतेवाड़ा, राकेश कुमार मिश्र व्याख्याता दंतेवाड़ा, श्रीमती मधु तिवारी सहायक शिक्षक एल.बी. कोण्डागांव, श्री राजेश पांडेय व्याख्याता कोण्डागांव, श्री लम्बाड़ी धनंजय व्याख्या...
मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा: अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल

मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा: अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल

Career, Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में होनी चाहिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर अब प्रत्येक जिले में एक-एक हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोलने की बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महापुरूषों के नाम से संचालित होने वाले स्कूल हमारी पहचान है। इन ऐतिहासिक स्कूलों का उन्नयन बहुउद्देशीय शाला के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आर.डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खेल मैदान के लिए 2 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्...
मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के आत्मविश्वास, शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों और स्कूल की सुविधाओं को सराहा

मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के आत्मविश्वास, शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों और स्कूल की सुविधाओं को सराहा

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के आत्म विश्वास, स्कूल में विकसित की गयी अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं और कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा दान के लिए स्कूल के शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारी प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा का नए स्वरूप में लोकार्पण करने के बाद वहां आयोजित ’शिक्षा मड़ई’ प्रदर्शनी में नवाचारी शिक्षकों के प्रदर्शित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से पढ़ाई-लिखाई और स्कूल में विकसित की गयी उत्कृष्ट सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और स्कूल के अवलोकन के बाद स्कूल की ऑटोग्राफ बुक में लिखा कि पहले भी आर.डी. तिवारी स्कूल में आना हुआ है। क...
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

Career, Chhattisgarh, India
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्म...