दिनांक : 29-Mar-2024 04:13 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: suicide case

गरियाबंद: घर में मिली दंपती की लाश, 9 महीने की गर्भवती थी पत्नी

गरियाबंद: घर में मिली दंपती की लाश, 9 महीने की गर्भवती थी पत्नी

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल(25) और उसकी पत्नी भारती पटेल(24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह 11 से 11.30 के बीच वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी। इस वजह से होता था विवाद इधर, परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी प...