दिनांक : 25-Apr-2024 09:38 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: staff roster

कोरोना वायरस : मंत्रालय एवं सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी होंगे उपस्थित

कोरोना वायरस : मंत्रालय एवं सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी होंगे उपस्थित

Chhattisgarh
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए राज्य शासन द्वारा मंत्रालय एवं सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित के साथ कामकाज किए जाने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक रोस्टर प्रणाली तय कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा आयु 45 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। टीकाकरण के लिए मंत्रालय एवं इंद्रावती भवन में विशेष व्यवस्था की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में रोस्टर तैयार करने कहा गया है। शेष 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फाम होम में कार्य करेंगे और 50 प्रतिशत कार्यालय आएंगे। प्रतिशत का विभाजन ऐसा हो कि शासकीय कार्य प्रभावित न हो,...