दिनांक : 29-Mar-2024 03:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: shivkumar dhariya

मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया : छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार

मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया : छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार

Chhattisgarh
नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार पुरखो के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही हैं।  उन्होंने  कहा कि   मुख्यमंत्री श्री भूपेश  बघेल के नेतृत्व में  छत्तीसगढ़  के प्राचीन परंपरा को   नरवा,  गरवा, घुरवा और बड़ी जैसे महत्त्वपूर्ण योजना के ज़रिए सहेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला  हमारी प्राचीन सांस्कृतिक पहचान है। प्रदेश सरकार इन संस्कृति को बचाने के लिए हरेली की छुट्टी, तीजा की छुट्टी , राजिम माता भक्त माँ कर्मा जयंती और छठ पूजा जैसे त्योहारों की छुट्टियां देने का निर्णय लिया। प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता के साथ सभी लोगो का  निरंतर  विकास करने का प्रयास कर रही हैं।  मंत्री डॉक्टर डहरिया महासमुन्द ज़िले के ग्राम भोरिंग में आयोजित मडई मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नगरीय प्रशासन मंत्री  डॉक्टर डहरिया ने कहा कि श्...