दिनांक : 29-Mar-2024 07:03 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: shaheed mahendra karma tendupatta yojna

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना: 23 प्रकरणों में 36 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना: 23 प्रकरणों में 36 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

Chhattisgarh
वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना का कुशलतापूर्वक संचालन हो रहा है। इसके तहत राज्य में विगत माह तक 23 प्रकरणों में 36 लाख 10 हजार रूपए की राशि स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें स्वीकृत राशि संबंधित के बैंक खाते में हस्तानांतरित कर दी गई है। इसके तहत स्वीकृत प्रकरणों में दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) वनमण्डल के अंतर्गत 11 प्रकरणों में 16 लाख 90 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसी तरह धरमजयगढ़ वनमण्डल के 7 प्रकरणों में 8 लाख 90 हजार रूपए तथा राजनांदगांव वनमण्डल के 2 प्रकरणों में 4 लाख 30 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा वनमण्डल धमतरी, गरियाबंद तथा मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत एक-एक प्रकरण में दो-दो लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। गौरतलब है कि राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्ष...