दिनांक : 21-Mar-2024 10:06 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: republic day

छत्तीसगढ़ का गोधन न्याय योजना नई दिल्ली के राजपथ पर बिखेरेगी अपनी सफलता के रंग

छत्तीसगढ़ का गोधन न्याय योजना नई दिल्ली के राजपथ पर बिखेरेगी अपनी सफलता के रंग

Chhattisgarh, Vishesh Lekh
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाले मुख्य समारोह की शान बनेगा। रक्षा मंत्रालय की उधास्तरीय विशेषज्ञ समिति ने गोधन न्याय योजना पर बनी राज्य की झांकी को हरी झंडी दे दी है। दो माह से नई दिल्ली में चल रही चयन प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धि हासिल की है। सीएम भूपेश बघेल ने इस जानकारी को ट्वीट कर शेयर भी किया है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि अब हमारी अनूठी गोधन न्याय योजना की सफ़लता का साक्षी पूरा देश बनेगा। जय हो! अब हमारी अनूठी #गोधन_न्याय_योजना की सफ़लता का साक्षी बनेगा पूरा देश. आप सभी को बताना चाहता हूँ कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में नई दिल्ली के राजपथ पर अपनी सफलता के रंग बिखेरने के लिए छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी अंतिम रूप से चयनित हुई है।#CGSwabhimaanKe3Saal pic.twitter.com/QA4cBeWUC...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज तक भारत के जनमन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भरोसे को बनाए रखा है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए छ...
​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आज पद्म अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले का नाम भी शामिल है। डॉ. बारले लोक कला पंथीनृत्य के ख्यात नर्तक हैं। पंथी नृत्य के माध्यम से उन्होंने बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। डॉ. बारले का चयन बाबा गुरू घासीदास के प्रति सम्मान है। डॉ. बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ। इन्होंने एम.बी.बी.एस. के...
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम

गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम

Chhattisgarh
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल सुश...