दिनांक : 25-Apr-2024 05:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: ram van gaman

मुख्यमंत्री : राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है, सांस्कृतिक संध्या समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसकी ख्याति हम सबके प्रयास से देश-विदेश तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है। चंदखुरी में आयोजित इस महोत्सव के मनोरम एवं भक्तिमय वातावरण को देखकर ऐसा लग रहा है कि कौशल्या माता प्रभु श्री राम को अपने गोद में लिए हुए मायके आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रत्येक क्षेत्र में समृद्ध है। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को खुशहाल बनाने के प्रयास में सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने...
रायपुर : सांस्कृतिक संध्या में रामायण कथा से लोग हुए भावविभोर : राम वन गमन परिपथ समारोह का हुआ आयोजन

रायपुर : सांस्कृतिक संध्या में रामायण कथा से लोग हुए भावविभोर : राम वन गमन परिपथ समारोह का हुआ आयोजन

Chhattisgarh, India
टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सरगुजा जिले से आयी मानस मंडली ने रामायण कथा के माध्यम से भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के अंतिम दिवस आज दोपहर में मानस मंडली द्वारा भगवान राम के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रसंगों को भजन के माध्यम से किया। चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्री धनुषधारी दास, विष्णु धाम, रामायण मंडली देवगढ़ सरगुजा से उत्तेश्वर मानस मंडली केरजु सरगुजा के श्री मनोहर धु्रवे और लोकेश्वर प्रजापति, रामकृष्ण मंडली सरगुजा द्वारा भगवान श्री राम के जीवन प्रसंग पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई। मानस मंडली द्वारा राम चरित्र मानस की बाल पाठ, अरण्य काण्ड के दोहा आदि को प्रस्तुत किया गया। सरगुजा अंचल के मानस मंडली कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरीली प्रस्तु...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के नजदीक चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत अधोसंरचना विकास, माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने खूबसूरत लाइट और फायर शो के बीच परिसर के प्रवेश-द्वार पर निर्मित भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी के जलसेन तालाब के बीच में स्थित प्राचीन कौशल्या मंदिर में माता कौशल्या और वहां बालरूप में उनकी गोद में विराजित श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनके वन गमन की स्मृतियों को जीवंत बनाने के लिए राज्य के उत्तरी छोेर कोरिया से लेकर दक्षिण में सुकमा तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ का तेजी से विकास किया जा रहा है, परिपथ के चिन्हित स्थलों में पौराणिक प्राचीन स्वरूप को संरक्षित करते हुए विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का राम वन गमन पर्यटन परिपथ देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व के अनेक स्थलों के साथ अनेक सुंदर प्राकृतिक स्थल और जलप्रपात भी हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन स्थलों में पर्यटकों के रूकने की सुविधा सहित सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएं, तो छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज...