दिनांक : 25-Apr-2024 08:50 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: rajiv gandhi kisan nayaya yojna

जैविक खेती: राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रोत्साहित होकर लगाया केला, लागत से 6 गुना मिला लाभ

जैविक खेती: राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रोत्साहित होकर लगाया केला, लागत से 6 गुना मिला लाभ

Chhattisgarh
राज्य शासन की कृषि क्षेत्र में संचालित योजनाएं किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने आज कृषि को किसानों के लिए वरदान बन गया है। चाहे वह फसल विविधिकरण से मिलने वाला मुनाफा हो या राज्य शासन की ओर से मिलने वाली आदान राशि। आज किसानों को फसल विविधिकरण के माध्यम से अच्छा दाम मिल रहा है, जिससे किसान नगद एवं व्यावसायिक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विकासखंड बरमकेला के ग्राम बनवासपाली निवासी श्री ईश्वर सिदार के पास 6 हेक्टेयर सिंचित रकबा है। जिसमें श्री सिदार धान की फसल लेते हैं। कृषक श्री ईश्वर सिदार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2021-22 में राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का और अन्य फसल (उद्यानिकी फसल) को लगाने प्रोत्साहित किया गया। धान के बदले कोई अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता एवं अन्य लाभ के बारे मे...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना : किसानों के बैंक खातों में चौथी किश्त की राशि खाते में जमा

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : किसानों के बैंक खातों में चौथी किश्त की राशि खाते में जमा

Chhattisgarh
धान उपार्जन वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले 20 लाख 53 हजार कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अंतिम किश्त की राशि 1024 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किसानों के खाते में प्रदेश के सहकारी बैंकों के द्वारा कर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 9000 रूपए प्रति एकड़ न्याय योजना की राशि का भुगतान किया जाना था, जिसके अंतर्गत वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले 20 लाख 53 हजार किसानों को न्याय योजना की कुल राशि 5521 करोड़ 44 लाख रूपए का भुगतान किया जाना था। बैंकों के द्वारा पूर्व में तीन किश्तों में इन किसानों को 4496 करोड़ 83 लाख रूपए का भुगतान पूर्व में ही किया जा चुका है। न्याय योजना की शेष बची राशि 1024 करोड़ 61 लाख रूपए की अंतिम किश्त के रूप में 31 मार्च को जारी कर दी गई है। यह राशि किसानों के खाते में बैंकों द्...