दिनांक : 17-Mar-2024 06:24 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: raipur

पीएम श्री योजना के तहत् जिले के विद्यार्थियों को कराया गया एक्सपोजर भ्रमण

पीएम श्री योजना के तहत् जिले के विद्यार्थियों को कराया गया एक्सपोजर भ्रमण

Chhattisgarh, Dantewada
पीएम श्री योजना के तहत् सत्र 2023-24 में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के एक्सपोजर भ्रमण हेतु राज्य स्तर पर विभिन्न अंतर जिला प्रतियोगिता में शामिल होने गणित एवं विज्ञान से जुड़े गतिविधियों में शामिल होने हेतु जिले के पीएम श्री स्कूल पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगाँव, ओरछा के प्रारंभिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के कुल 200 विद्यार्थियों को 24 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे विज्ञान सेंटर, ऊर्जा पार्क नया रायपुर एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं का शैक्षणिक भ्रमण हेतु कलेक्टर श्री बिपिन मांझी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री नीतू राठौर के द्वारा बच्चों को सुरक्षित सफर करने खिड़की के बाहर हाथ नहीं निकालने एवं शिक्षकों के निर्देशों का पालन कर अनुशासित होकर भ्रमण का मनोरंजन करने की समझाइस देते हुये शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।...
साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर हुआ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर हुआ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

Chhattisgarh, Dantewada
साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्विज़ में पूछे गए  चौटजीपीटी, डीपफेक, विज्ञान दिवस की थीम इसरो के वर्तमान अध्यक्ष जैसे प्रश्न शासकीय स्वामी आत्मनानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर के ग्रन्थालय विभाग और भौतिकी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे भाग लेने हेतु कुल 45 प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया था, क्विज में 37 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री संजय कुमार पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियां है। यह दिवस हमारे देश के महान वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन की खोज जो श्रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है कि स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मे...
देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

Chhattisgarh
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और...
महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Raipur
मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। हम महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। यह बातें स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात के दौरान कही और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में रेडी टू ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के संबंध में संवेदनशीलता के ...
दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा: मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा: मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

Chhattisgarh, Raipur
जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, आईजी श्री अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसएसपी श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। धर...
मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयंती की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयंती की दी बधाई

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 24 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास जी ने समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। सामाजिक कल्याण और उत्थान के लिए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।...
प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शास.आदर्श रामानुज स्कूल, बैकुण्ठपुर में होंगे आयोजन

प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शास.आदर्श रामानुज स्कूल, बैकुण्ठपुर में होंगे आयोजन

Ambikapur, Chhattisgarh
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में आयोजित की जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु उपलब्ध वीडियो का प्रदर्षन एलईडी स्क्रीन पर सुबह 9 बजे से शुरू से होगी। कार्यक्रम में साढ़े 9 बजे तक सभी जनप्रतिनिधियों व आमजनों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति आवष्यक है। कार्यक्रम स्ािल पर सेल्फी बूथ भी बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पूरे छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 24 फरवरी को किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लाभार्थियों से संवाद करेंगे, साथ ही जनप्रतिनिधियों से यात्रा के संबंध में भी संवाद कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्ािल पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद आमजन सहजता से देख-सुन सकें, ...
छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज

छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज

Chhattisgarh, Raipur
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक श्री राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERTने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। श्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

Chhattisgarh, Raipur
आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित ...
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा, बच्चों के साथ केक काटकर  मनाया जन्मदिन

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा, बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

Ambikapur, Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं। बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।  ...