महानदी की बाढ़ में फंसे 8 ग्रामीणों को बचाया गया, गोबरा-नवापारा की कई बस्तियां हुईं खाली; रायपुर में 144 मकान ढहे
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बरसात से आई बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। रायपुर जिले में 144 मकान ढह गए हैं। सबसे अधिक नुकसान गोबरा-नवापारा में हुआ है। वहां की कई बस्तियों को खाली करा लिया गया है। वहीं, अभनपुर के पास महानदी की बाढ़ में फंसे आठ ग्रामीणों को SDRF की टीम बचाकर लाई है।
अभनपुर के लखना कोलियारी गांव के बीच महानदी में बाढ़ आने से टापू की स्थिति बन गई थी। खेतों में काम करने गए आठ ग्रामीण उस टापू पर फंस गए। इनमें चंपारण गांव के प्रेमबती, दुर्गा, टिकेश्वरी, उमेश, हलधर, मंशाराम, सालिक, टिकेश्वर और लखना के मनराखन शामिल थे। रात में ग्रामीणों ने प्रशासन को मजदूरों के बाढ़ में फंस जाने की जानकारी दी।
उसके बाद SDRF के बचाव दल को वहां भेजा गया। कोलियारी का एक ग्रामीण पोखराज बचाव दल को उस जगह ले गया जहां मजदूर फंसे हुए थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को नाव से बाहर निकाल लिया गया। र...