दिनांक : 19-Apr-2024 06:52 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: raigarh

शोक सन्देश : रायगढ़ जिले के पूर्व विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शोक सन्देश : रायगढ़ जिले के पूर्व विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Chhattisgarh
रायगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे भाजपा विधायक से पहले पत्रकार भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही रायगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पॉर्थिव शरीर शाम तक रायगढ़ लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को रोशन लाल अग्रवाल भाजपा नेता ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे थे जहां सीढियों पर पैर फिसलने से गिर पड़े, गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोटें आयीं। चिकित्सकों के अनुसार सिर में चोट लगने से ब्लड क्लॉट हो गया है। फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल में उन्हें तत्काल भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज न्यूरोसर्जन डॉ. पाढ़ी की निगरानी में चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में न सुधार होता देख उन्हें तत्काल एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। जहा इलाज के दौरान उनका निधन हो गया मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री र...
मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान

मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि  रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढ़नी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करो...
रायगढ़ : कोविड-19 टीकाकरण हेतु सीएमएचओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

रायगढ़ : कोविड-19 टीकाकरण हेतु सीएमएचओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

Chhattisgarh
जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, भगवानपुर रोड में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कोविड टीकाकरण से जुड़ी जानकारी के साथ ही टीकाकरण के लाभार्थियों को कोई समस्या होती है तो इस कंट्रोल रूम में कॉल कर के सहयोग लिया जा सकता है। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटो कार्यरत रहेगा। यहां 3 पालियों में अलग-अलग डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। चौबीसों घंटे रहेगा संचालित, टीकाकरण से जुड़ी जानकारी अथवा समस्या होने पर कॉल कर ले सकेंगे सहयोग कंट्रोल रूम का नंबर 07762-232668 और 07762-228000 है। कंट्रोल रूम में सुबह 8 से दोपहर 2 तक डॉ. दीप्ति गुप्ता (7647921193) और डॉ. रेणुका नायक (7647921146), दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे डॉ. सुधा पटेल (7647921173) और डॉ. दिनेश पटेल (7647921147), रात 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ. हंसराम पटेल (7647921175) और डॉ. जितेंद्र पटेल (7647921184)...