दिनांक : 28-Mar-2024 10:09 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: pt nehru

भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती: मुख्यमंत्री ने किया नमन, ’नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाईट का किया लोकार्पण

भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती: मुख्यमंत्री ने किया नमन, ’नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाईट का किया लोकार्पण

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ’नेहरू का भारत डॉट कॉम http://nehrukabharat.com वेबसाईट का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके ’आइडिया ऑफ इंडिया’ से आम जनता को परिचित कराने और जन-जन तक ...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को ...