दिनांक : 29-Mar-2024 02:56 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: pm awas yojnabemetara

मोर जमीन मोर मकान : देवलाल का मकान का सपना हुआ साकार

मोर जमीन मोर मकान : देवलाल का मकान का सपना हुआ साकार

Tribal Area News and Welfare
मोर जमीन मोर मकान अन्तर्गत पीएम आवास योजना से देवलाल का सपना साकार हो गया है। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। अनुसुचित जाति वर्ग के लगभग 55 साल के देवलाल सीवारे अब खुद के पक्के मकान में रहकर सुकुन की नींद ले रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। शासन की इस महती योजना से लाभान्वित नगर पचायत बेरला के वार्ड क्र.04 बेरला निवासी भूमिहीन देवलाल का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ है। शासन की इस योजना से लाभ पाकर श्री देवलाल बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है कि मेहनत मजदूरी से ज...