
धमतरी: फगनी बाई के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
ग्राम पंचायत रूद्री की रहने वाली फगनी बाई ध्रुव के पक्के मकान का सपना पूरा नहीं हो पाता, अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का उसको सहारा नहीं मिलता। उनके जैसी छोटी आय वाले लोगों के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है। उक्त योजना के बूते आज उनका परिवार खुद के पक्के मकान में निश्चिंत और निर्भीक होकर जीवन-यापन कर रहा है।
विकासखण्ड धमतरी की ग्राम पंचायत रूद्री में रहने वाली श्रीमती फगनी बाई ध्रुव जो दिव्यांग महिला भी है, अपने पति और दो बेटियों के साथ अत्यंत जर्जर मकान में निवास करते थे। मिट्टी से बना उनका कच्चा मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था, जो कभी भी टूट सकता था। ध्रुव परिवार को दिन-रात यह डर हमेशा से सताता रहता कि कभी कोई अनहोनी ना हो जाए। श्रीमती फगनी बाई ने बताया कि उनका पति जो पेशे से राजमिस्त्री है और उनकी दैनिक औसत मजदूरी 200-300 रूपए है।
वह स्वयं मनरेगा के तहत रोजगार गारंट...