दिनांक : 25-Apr-2024 07:55 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: pengolin taskri

बिलासपुर : 2 लाख रूपए मूल्य का प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स की जप्ती : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर : 2 लाख रूपए मूल्य का प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स की जप्ती : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh, India
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार    जारी है। इस तारतम्य में प्रधान मुख्य संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंह राव के मार्गदर्शन में वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गत दिवस 8 सितम्बर को 2 लाख रूपए मूल्य के प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स की जप्ती की गई। इसमें संलिप्त झारखण्ड निवासी दो आरोपियों को जेल दाखिला कराया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक वयस्क पेंगोलिन की कीमत 10 लाख रूपए तक है। वन मण्डल बिलासपुर की टीम द्वारा गत दिवस 8 सितम्बर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अपराधी को तिफरा बस स्टेण्ड से बस से उतरने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। वन विभाग द्वारा द...