दिनांक : 29-Mar-2024 02:56 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: padma shree

मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी श्री अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी श्री अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh, Raipur, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में  पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्प के सिद्धहस्त कलाकार श्री अजय मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी को देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने काष्ठ कलाकार श्री मंडावी केवल कांकेर जिले ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के भी गौरव हैं। आदिवासी समुदाय के इस कलाकार की अद्भुत कला और शिल्प से प्रदेश को नई पहचान मिली है। किसी भी प्रकार के विधिवत् प्रशिक्षण और किसी तरह की आर्थिक सहायता के बिना अपने ही सीमित संसधानों से कला के क्षेत्र में जिन ऊंचाईयों को उन्होंने छुआ, वह आने वाले पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। गौरतबल है कि श्री मंडावी ने अपनी कला की यात्रा  में अनेक सुंदर प्रतिमानों को गढ़ा है। इनमें से एक मुख्यतः शांता आर्टस कला समूह ऐेसे बंदी समूह ...
​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आज पद्म अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले का नाम भी शामिल है। डॉ. बारले लोक कला पंथीनृत्य के ख्यात नर्तक हैं। पंथी नृत्य के माध्यम से उन्होंने बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। डॉ. बारले का चयन बाबा गुरू घासीदास के प्रति सम्मान है। डॉ. बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ। इन्होंने एम.बी.बी.एस. के...