दिनांक : 20-Apr-2024 11:40 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: niyukti

शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान

शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में दिए गए निर्देशों पर अमल के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर केवल एक सप्ताह में 700 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। आगामी एक सप्ताह में 79 शेष आवेदकों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई को आयोजित कैबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का अनुमोदन किया गया था। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्यवाही करते हुए पात्र लोगों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्यवाही करने को कहा था। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचि...