दिनांक : 25-Apr-2024 03:43 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: narwa

बदलता बस्तर : नई तस्वीर : नरवा योजना से औसत भू जलस्तर में हुई 8.4 प्रतिशत वृद्धि

बदलता बस्तर : नई तस्वीर : नरवा योजना से औसत भू जलस्तर में हुई 8.4 प्रतिशत वृद्धि

Chhattisgarh, India
धरती में जीवों के लिए जल की उपलब्धता सर्वाधिक अनिवार्य संसाधनों में से एक है। पर्यावरण सहित हमारे कृषि, व्यापार, वाणिज्य, उद्योग संस्कृति इसी पर निर्भर है। राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किये नरवा योजना से न केवल लघु नालो को पुनर्जीवन मिला है बल्कि कहीं कहीं तो ये नाले बारहमासी में तब्दील हो चले है। इस तरह जंगल में सूखते पेड़ो को बचाने और मिट्टी कटाव को रोकने के साथ -साथ भू जल स्तर में वृद्धि में  भी नरवा योजना संजीवनी साबित हुई है। फ्लैगशिप सुराजी योजना के घटक में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् नरवा योजना के जिले में जल संचय और जल स्रोतो के संरक्षण के तहत जिले के सातों विकासखण्ड के 40 नरवा का चयन किया गया है जिसकी कुल लम्बाई 624.65 कि.मी. है। इन नरवा के विकास से लगभग 11674 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विकास किया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए जिले में नरवा के उपचार हेतु 172 ग्राम पंचायतों मे...