पति के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला; सैंडल लेकर IAS अफसर को मारने दौड़ीं थीं जिपं सदस्य
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सैंडल लेकर IAS अफसर को मारने दौड़ने वाले महिला नेत्री लैला ननकू भिखारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके पति ननकू भिखारी के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही जिलेभर के अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ जरहागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 186, 353 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, मामला 23 दिसंबर का है। जब जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी जिला पंचायत के सीईओ और आईएएस अफसर रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने के लिए दौड़ीं थीं। उन्होंने अफसर पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।
https://youtu.be/I-sTr56zGJ4
...