छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाओं का पीएम मोदी ने मन की बात में तारीफ की, गांव में चलाती हैं सफाई अभियान
बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया। उन्होंने कहा- इस कार्यक्रम में हमने देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई है।
पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।
ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति न...