दिनांक : 29-Mar-2024 10:54 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: mainpat

अम्बिकापुर : बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के साथ स्थानीय कलाकार महोत्सव में बांधेंगे समा

अम्बिकापुर : बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के साथ स्थानीय कलाकार महोत्सव में बांधेंगे समा

Ambikapur, Chhattisgarh
पर्यटन को बढ़ावा देने, लोक संस्कृति के संरक्षण तथा विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन कमलेश्वरपुर के रोपखार जलाशय के समीप 14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के मशहूर कलाकरों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां से समा बांधेंगे। महोत्सव में पहलवानों का दंगल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मेला, विभागीय स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण होंगे। महोत्सव शुभारंभ के दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शशि सुमन, छालीवुड कलाकार पदमश्री अनुज शर्मा, लोक गायिका आर्या नंदिनी, सरगुजिहा गायक संजय सुरीला, 15 फरवरी को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो सहित कई अन्य कलाकार व स्कूली छात्र-छत्राओं के द्वारा रंगारंग कार्य...
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहंुचेंगे और मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। तीन दिवसीय यह महोत्सव 12 से 14 फरवरी 2021 तक रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट में आयोजित किया गया है।...
तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 12 फरवरी से, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की तैयारियों की समीक्षा

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 12 फरवरी से, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की तैयारियों की समीक्षा

Chhattisgarh
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में अधिकारियों की बैठक में मैनपाट महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए 12 से 14 फरवरी तक की तिथि निर्धारित करते हुए व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को महोत्सव के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।मंत्री भगत ने कहा कि महोत्सव में वाहन पार्किंग, कार्यक्रम देखने की समुचित व्यवस्था हो। सभी पर्यटन स्थल की साफ सफाई, पहुंच मार्ग का निर्माण, बैठने के लिए सीमेंटेड चेयर, शेड, पेयजल की व्यवस्था करें। बिजली व्यवस्था में सुधार करें, पूरे स्ट्रीट लाईट जलना चाहिए। जगह-जगह बस स्टॉप बनाएं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थलों के दूरी दर्शाने वाली बोर्ड लगवाएं। उन्हों...