दिनांक : 24-Apr-2024 08:31 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: mahila bal vikas

रायपुर में पहली बार: महिलाओं के लिए बने पिंक केयर सेंटर, इसमें बच्चों के लिए फीडिंग जोन, मनोरंजन का भी बंदोबस्त

रायपुर में पहली बार: महिलाओं के लिए बने पिंक केयर सेंटर, इसमें बच्चों के लिए फीडिंग जोन, मनोरंजन का भी बंदोबस्त

Chhattisgarh
शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ टॉयलेट देने के मकसद से खास सेंटर तैयार किए गए हैं। इन्हें नाम दिया गया है पिंक केयर सेंटर। इनमें इंडियन और वेस्टर्न टॉयलेट की सुविधा होगी। शनिवार शाम शास्त्री बाजार में नगर निगम के माहापौर एजाज ढेबर और अन्य नेता इसकी शुरूआत करेंगे। शहर के शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में यह सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं। जो अब इस्तेमाल में लाए जा सकेंगे। इनके बनने से इन इलाकों में महिलाओं के टॉयलेट की सालों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी। बच्चों के लिए दूध गर्म करने का भी इंतेजाम इन पिंक केयर सेंटर में टॉयलेट के अलावा फीडिंग जोन भी बनाया गया है। छोटे केबिन में एक बेड भी रखा गया है। जिसमें महिलाएं छोटे बच्चों के साथ बैठ या लेट सकती हैं। यहां एक इलेक्टॉनिक चूल्हा और बर्तन भी है। इसमे बच्चों के लिए दूध गर्म किया जा सकता है। अंदर की तरफ टीवी भी लग...
धमतरी: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित

धमतरी: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित

Chhattisgarh
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इच्छुक एवं पात्र वर-वधू से पंजीयन के लिए आवेदन आगामी 10 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम.डी. नायक ने बताया कि योजनांतर्गत कन्या गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने वाले परिवार से होनी चाहिए, साथ ही प्राथमिकता राशन कार्डधारी की पात्रता रखती हों। एक परिवार से अधिक दो कन्या का विवाह योजना के तहत किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कन्या की आयु एक जनवरी 2021 की स्थिति में 18 तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। कन्या एवं उसके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाली कन्या को ही उक्त सहायता की पात्रता मिलेगी। कन्या को छत्तीसगढ़ निर्धन कन्या सामूहिक विवाह ...
दंतेवाड़ा: ’नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित

दंतेवाड़ा: ’नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित

Chhattisgarh
महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा ’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को दिये जाएगें। ’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। आवेदक http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...
जगदलपुर: पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

जगदलपुर: पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

Chhattisgarh
बस्तर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी  को आयोजित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्थारथ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि बस्तर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के एक लाख 25 हजार 934 बच्चों को पोलियों दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में स्वीकृत बूथ 504 टीम की संख्या 1007 सुपरवाईजर, 101 टीकाकरण की 2015 मोबाईल टीम 08 ट्रांजिस्ट टीम 30 है। जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 71 बुथ स्थापित की गई है, एवं इस बार बाजार, मेले, मड़ई उच्च जोखिम क्षेत्रों, ईंट भत्ता भवन निर्माण घुमन्तु बसाहटो, बस स्टैण्ड एवं रेल्ये स्टेशन में मोबाईल टीम आने-जाने वाले बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाया जाएगा। पूरे भारत वर्ष में 31 जनवरी 2021 को बूथ पर और 01 व 02 फरवरी घर-घर जा कर छुटे हुए बच्चों को दो बंुद पोलियो दवाई पिलाई जाएगी। वर्तमान में विश्वव्यापी कोव...
रायपुर : महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के लिए कुपोषण पर ऑनलाइन संवेदीकरण तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित

रायपुर : महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के लिए कुपोषण पर ऑनलाइन संवेदीकरण तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित

Chhattisgarh
रायपुर. प्रदेश में कुपोषण स्तर को न्यूनतम स्तर में लाने के उद्देश्य से  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों के लिए संभाग स्तरीय ऑनलाइन संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को कुपोषण के कारणों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 20 जनवरी को रायपुर, दुर्ग संभाग और 22 जनवरी को बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकारियों को केयर इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. श्रीधर द्वारा कुपोषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दोनों सत्रों में विभाग के कुल 1100 जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों को कुपोषण की पहचान, उसके कारण और उसे दूर करने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश के 1100 अधिकारियों ने समझा बच्चों में कुपोषण के तकनीकी पह...