दिनांक : 29-Mar-2024 01:30 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: loan maafi

रायपुर : मुख्यमंत्री की ऋण माफी की घोषणा ने महिलाओं का बढ़ाया हौसला

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महिला समूहों के ऋण माफ किये जाने की घोषणा से  महिलाओं में खुशी की लहर है । बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 43 लाख रूपये से ज्यादा का ऋण माफ किया जायेगा। इससे 146 महिला समूहों से जुड़ी लगभग डेढ़ हजार महिलाओं को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पिछले दिनों महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित तीज महोत्सव में ऋण माफी की घोषणा की है। उन्होंने इसके साथ ही महिला कोष से दिये जाने  वाले ऋण की अधिकतम सीमा भी 1 लाख रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये कर दी है। ऋण माफ की खबर पाकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि महिलाओं को छोटे-छोटे काम धंधे के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यह ऋण उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष से स्वीकृत किया जाता है। बलौदाबाजार जिले में 20 हज...