दिनांक : 19-Apr-2024 09:12 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: labors

छत्तीसगढ़ में आधे से ज्यादा श्रमिक साक्षर बड़े राज्यों को पछाड़ा, देश में तीसरे नंबर पर

छत्तीसगढ़ में आधे से ज्यादा श्रमिक साक्षर बड़े राज्यों को पछाड़ा, देश में तीसरे नंबर पर

Chhattisgarh, Raipur
हमारे छत्तीसगढ़ के आधे मजदूर यानी 49.8 फीसदी पढ़े- लिखे हैं। इस मामले में उन्होंने बड़े व विकसित राज्य माने जाने वाले गुजरात, तमिलनाडु महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, आंध्रप्रदेश आदि को भी पीछे छोड़ दिया है। केवल हिमाचल प्रदेश 58.1 व सिक्किम 58 प्रतिशत ही हमसे आगे है। महिलाओं की बात करें तो वे देश में तीसरे नंबर पर हैं। हमारी 39.2 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। उनसे आगे केवल सिक्किम 47.5 व हिमाचल प्रदेश 52.3 हैं। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की ताजा वार्षिक रिपोर्ट -2022 के अनुसार छत्तीसगढ़ में 60 प्रतिशत पुरुष मजदूर पढ़े-लिखे हैं। जबकि दादरा - नागर हवेली में 70.1 व सिक्किम 67.7 प्रतिशत सीजी से आगे हैं। एपी में 62.5, गुजरात में 67.7, कर्नाटक में 61.2, पंजाब व तमिलनाडु में 61.1, त्रिपुरा में 60.7 एमपी में 61 प्रतिशत पुरुष श्रमिक शिक्षित हैं। मध्यप्रदेश में केवल 30....