दिनांक : 25-Apr-2024 01:46 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: krishi mantri

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे : समाज के कमजोर तबके की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी

Chhattisgarh, India
कृषि, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद करना शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है। गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना  है। इसके क्रियान्वयन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए। ग्राम पंचायतों के तालाब शत् प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलना चाहिए। कृषि मंत्री श्री चौबे ने उक्त बातंे आज बिलासपुर स्थित मंथन सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मछली पालन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं। कृषि मंत्री श्री चौबे ने बैठक में बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मछली पालन विभाग के कामकाज की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि...