दिनांक : 29-Mar-2024 06:58 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: kosa

रायपुर : कोसा उत्पादन में कोरिया अग्रणी जिलों में शामिल : 19 लाख से अधिक नग कोसे का हुआ उत्पादन

रायपुर : कोसा उत्पादन में कोरिया अग्रणी जिलों में शामिल : 19 लाख से अधिक नग कोसे का हुआ उत्पादन

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
कोसा उत्पादन में देश में प्रमुख स्थान रखने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के पारम्परिक मनमोहक रेशमी कपडों ने राज्य को विशिष्ट पहचान दिलाई है। राज्य में कोसा उत्पादन के मामले में कोरिया जिला भी अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। यहां उत्पादित कोसा फल राज्य के चाम्पा जांजगीर जिले के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कोसा कपड़े उत्पादक जिलों में आपूर्ति की जा रही है। जिले में कोसा फलों के उत्पादन में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह जुड़ी हुई है। वर्तमान में इस कार्य से 15 समूहों में 215 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। रेशम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2021-22 में अब तक 19 लाख 17 हजार 344 कोसा उत्पादित किया गया है। बीते वर्ष यहां 14 लाख 89 हजार 581 नग कोसे का उत्पादन हुआ। पिछले बार की तुलना में इस बार उत्पादन में 4 लाख 27 हज़ार 763 नग कोसा उत्पादन की बढ़ोतरी हुई है। यहां कोसा की तीन प्रजातियों के क...