दिनांक : 29-Mar-2024 08:48 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: kanker

Admission: रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज सत्यापन दो चरणों में

Admission: रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज सत्यापन दो चरणों में

Career, Chhattisgarh
शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों पर प्रवेश संस्थावार काउंसलिंग द्वारा अंतिम दो चरणों में होगी। इसके प्रथम चरण के लिए रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज परीक्षण की तिथि 22 और 23 नवम्बर है तथा आबंटित सीटों पर प्रवेश की तिथि 25 नवंबर 2021 है। इसके पश्चात सीटें रिक्त होने पर द्वितीय चरण में रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज परीक्षण कराने की तिथि 26 और 27 नवंबर 2021 है। इसके आधार पर आबंटित सीटों पर प्रवेश कार्य 29 और 30 नवंबर 2021 को संपन्न होगा। डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को 10 वीं पास होना आवश्यक है तथा प्रवेश में कांकेर जिले में मूल निवासी को प्राथमिकता दी जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए संचालनालय के वेबसाइट www.cgdteraipur.cestate.gov.in का आवलोकन किया जा सकता है।...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल कार्यक्रम से कांकेर, नारायणपुर जिले को दी सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल कार्यक्रम से कांकेर, नारायणपुर जिले को दी सौगात

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कांकेर जिले में 152 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 145 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 105 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यों का लोकार्पण और 47 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 107 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नारायणपुर जिले में 69 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 130 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री बघेल ने इनमें 29 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यो का लोकार्पण और 40 करोड़ 19 लाख रूपए के 92 कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजना...
कांकेर : सिंगल पेरेंट और हृदय की मरीज मोनिका जैन को मिला संबल : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय में दाखिले से दूर हुई बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की चिंता

कांकेर : सिंगल पेरेंट और हृदय की मरीज मोनिका जैन को मिला संबल : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय में दाखिले से दूर हुई बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की चिंता

Chhattisgarh
कांकेर जिले के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिले के ग्राम ढेकुना निवासी मोनिका जैन ने कांकेर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सिंगल पेरेंट हैं और हृदय की बीमारी से भी पीडि़त हैं। इस वजह से अपनी पुत्री पल्लवी जैन की पढ़ाई एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। किंतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर कांकेर जिले में भी खोले गए स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उनकी बच्ची के दाखिले से न केवल उनको संबल मिला बल्कि उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर उनकी चिंता दूर हो गई है। मोनिका जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने पर मुख्यमंत्री को ...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया

Chhattisgarh
सुरगुजा। आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर कर किया। नारायणपुर : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत नारायणपुर जिले के बच्चों को पोलियों से मुक्त करने के लिए आज पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय में प्रातः 8 बजे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने किया। श्रीमती नेताम ने ममता कुमेटी के 4 दिन के शिशु को पल्स पोलियो की पहली खुराक पिलायी। श्रीमती नेताम ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने आये माता-पिता एवं अभिभावकों से आत्मीय बातचीत की और दवा पिलाने बच्चो को लाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, डीपीएम सुश्री प्रिया कंवर के अलावा जिला अस्पताल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित...
कांकेर: महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने, मुख्यमंत्री को धान से तौला गया

कांकेर: महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने, मुख्यमंत्री को धान से तौला गया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते...