दिनांक : 19-Apr-2024 09:59 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: jawans

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बीजापुर की नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा सीआरपीएफ केम्प में सुरक्षा बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और बहादुरी के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया है, जिससे नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान बुलन्द हौसले के साथ नक्सलियों से लड़े। उनकी शहादत पर हमें गर्व है। उन्...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले : हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले : हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री बालाजी हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल तथा एन.एच. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में इलाजरत सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उक्त चारों हॉस्पिटलों में भर्ती जवानों से चर्चा की और हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर के सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधि...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल पहुंचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल पहुंचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-चाल जाना

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रामकृष्ण केयर, एनएच-एमएमआई और श्रीबालाजी अस्पताल पहुँचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-जाना। उन्होंने दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों से चर्चा कर जवानों के इलाज की जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने जवानों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस दौरान जवानों से घटना की जानकारी भी ली। जवानों से बात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में की चर्चा...