जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा, बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं।
बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।
...