दिनांक : 13-Apr-2024 07:08 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: jaithkambh

मंत्री गुरू रूद्रकुमार : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया ‘जोड़ा जैतखाम‘ का लोकार्पण

मंत्री गुरू रूद्रकुमार : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया ‘जोड़ा जैतखाम‘ का लोकार्पण

Chhattisgarh
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज आरंग विकासखंड के आमोदी ग्राम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में नवनिर्मित ‘‘जोड़ा जैतखाम’’ का विधि-विधान से लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग एवं अनुयायी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार आरती-पूजा विधि विधान में भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व सतनाम पंथ के प्रथम प्रणेता परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी ने इस संसार में सत्य अंहिसा और शांति का संदेश दिया था, जिसका अनुसरण विश्व में किया जा रहा है। अपने धर्म संदेश के द्वारा उन्होंने सभी वर्गों, सम्प्रदायों एवं मानव समाज की एकता और भाईचारा पर विशेष जोर दिया। इस प्रकार उनके विचार युग-युगान्तर तक प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों की बहुलता है। उन्होंने समाज के लोगों को श्वेत पालो की...