दिनांक : 29-Mar-2024 08:22 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: govt english medium schoolchhattisgarh

रायपुर : राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का हो रहा संचालन : मंत्री डॉ. टेकाम

रायपुर : राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का हो रहा संचालन : मंत्री डॉ. टेकाम

Chhattisgarh
राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 2 अगस्त से प्रदेश में 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी राजकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े। मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिख कर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आज 16 महीने बाद स्कूल प्रारंभ हुआ है। स्कूली बच्चों में उत्साह एवं उमंग साफ झलक रहा है उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का आह्वान किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने...