दिनांक : 18-Apr-2024 08:10 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: gothan newscm bhupesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : सभी गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे का हो प्रबंध

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : सभी गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे का हो प्रबंध

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में अनिवार्य रूप से चारागाह विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में आने वाले पशुओं को सूखे-चारे के साथ-साथ हरा चारा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को गौठान समितियों के माध्यम से गौठानों में चारागाह के लिए सुरक्षित भूमि में नेपियर घास सहित ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की बुआई सुनिश्चित करवाने को कहा है। चारागाह विकास का काम गौठान समितियों के पास उपलब्ध राशि किया जा सकेगा। कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा भी चारागाह विकास के कार्य में गौठान समितियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं मदद दी जाएगी। गौरतलब है कि सुराजी गांव योजना के तहत राज्य में 10 हजार से अधिक गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई हैै, जिसमें से 5600 से अधिक गौठान निर्मित हो चुके हैं। गौठान समितियों पशु चिकित्सा व...