दिनांक : 25-Apr-2024 09:05 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: floods

महानदी की बाढ़ में फंसे 8 ग्रामीणों को बचाया गया, गोबरा-नवापारा की कई बस्तियां हुईं खाली; रायपुर में 144 मकान ढहे

महानदी की बाढ़ में फंसे 8 ग्रामीणों को बचाया गया, गोबरा-नवापारा की कई बस्तियां हुईं खाली; रायपुर में 144 मकान ढहे

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बरसात से आई बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। रायपुर जिले में 144 मकान ढह गए हैं। सबसे अधिक नुकसान गोबरा-नवापारा में हुआ है। वहां की कई बस्तियों को खाली करा लिया गया है। वहीं, अभनपुर के पास महानदी की बाढ़ में फंसे आठ ग्रामीणों को SDRF की टीम बचाकर लाई है। अभनपुर के लखना कोलियारी गांव के बीच महानदी में बाढ़ आने से टापू की स्थिति बन गई थी। खेतों में काम करने गए आठ ग्रामीण उस टापू पर फंस गए। इनमें चंपारण गांव के प्रेमबती, दुर्गा, टिकेश्वरी, उमेश, हलधर, मंशाराम, सालिक, टिकेश्वर और लखना के मनराखन शामिल थे। रात में ग्रामीणों ने प्रशासन को मजदूरों के बाढ़ में फंस जाने की जानकारी दी। उसके बाद SDRF के बचाव दल को वहां भेजा गया। कोलियारी का एक ग्रामीण पोखराज बचाव दल को उस जगह ले गया जहां मजदूर फंसे हुए थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को नाव से बाहर निकाल लिया गया। र...
मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को संभावित बाढ़ को देखते सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को संभावित बाढ़ को देखते सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहंुचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।...