दिनांक : 13-Apr-2024 11:02 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: exams

400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होगी:छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में भर्ती को प्रशासकीय स्वीकृति, जल्दी ही व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन

Career
छत्तीसगढ़ में 400 के करीब सिविल इंजीनियरों की भर्ती होनी है। यह भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी। राज्य सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया, विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने के आखिर में उप अभियंता पदों पर रिक्तियों की जानकारी देते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को जांच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया। इसी महीने वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी। उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्रवाई शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता की ओर से व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा। भर्ती नियमों के म...
6 माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में मिलेंगे 10 बोनस अंक

6 माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में मिलेंगे 10 बोनस अंक

Career
कोरोना काल में नियुक्त किए गए अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायी नियुक्ति में बोनस अंक मिलेगा। शर्त यह है कि लगातार छह महीने सेवा दी हो। अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की में भर्ती के दौरान 10 बोनस अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसका फायदा करीब 5 हजार अस्थाई कर्मचारियों को होगा। सेवा वृद्धि के लिए आंदोलन भी चला अस्थाई कर्मियों को सेवा से निकाले जाने का कई स्तर पर विरोध हुआ। क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ की अगुवाई में राजधानी में भी कई दिनों तक प्रदर्शन हुए। ये लोग सेवा वृद्धि की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान इनकी मांगों पर विचार के लिए एक समिति बनाने पर सहमति बनी थी। समिति ने कहा, स...